पुपरी: अधिवक्ता केशरी कुमार झा के निधन पर पुपरी बार एसोसिएशन में शोकसभा का आयोजन किया गया
अधिवक्ता केशरी कुमार झा के निधन पर शुक्रवार को 12 बजे दिन में पुपरी बार एसोसिएशन में अध्यक्ष रविन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने केशरी कुमार झा के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।