पाटन: नगर और ग्रामीण इलाकों में झमाझम का दौर जारी,बारिश में लोगों को गर्मी से मिली निजात फसलों को होगा फायदा
पाटन नगर और ग्रामीण इलाकों में गुरुवार सुबह लगभग 7:00 से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। लगभग 3 घंटे तक तेज बारिश होती रही जिससे लोगों को गर्मी से भी निजात मिली। किसानों का कहना है कि यदि अच्छी बारिश हुई तो उनके फैसले भी अच्छी होगी। वही पहली बार हुई तेज बारिश में बच्चे भी इसका मजा लेते नजर आए। कहीं-कहीं जल भराव की स्थिति भी देखने को मिली।