सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के सामने एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से इलेक्ट्रिक कार टकरा गई। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को हल्की चोट आई हैं। घटना शुक्रवार की शाम 5 बजे की है। एक इलेक्ट्रिक कार सेक्टर 18 की तरफ से सेक्टर 71 की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सेक्टर 33 इस्कॉन मंदिर के सामने एलिवेटेड रोड पर टकरा गई।