बिहटा: गुलटेरा बाजार में कूड़े में आग लगने से धुएं और प्रदूषण से लोग परेशान, नगर प्रशासन से शिकायत
Bihta, Patna | Apr 18, 2026 बिहटा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गुलटेरा बाजार स्थित बोरिंग ऑफिस के पास कुडे-कचड़े में आग लगने के कारण पिछले दो दिनों से मोहल्ले में प्रदूषण फैल गया है। जिसे लेकर नगर प्रशासन से स्थानीय लोगों ने शिकायत करते हुए गुहार लगाई है। लोगों ने बताया कि कचरे में लगे आग और धुएं की वजह से लोगों को कठिनाइयां हो रही है।