आरा: अनाइठ मोहल्ले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी, एक की मौत एक जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 29, 2024 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक नवादाका है।