आरा: एक दिन पूर्व घर से निकले बुजुर्ग का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उनका शव रूपबांध गांव के बधार में बरामद
Arrah, Bhojpur | May 28, 2024 भोजपुर जिले में एक दिन पूर्व घर से निकले बुजुर्ग का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उनका शव स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव स्थित बधार से मंगलवार की दोपहर बरामद हुआ है। शव मिलने से आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव निवासी स्व.राम पूजन यादव के 70 वर्षीय पुत्र बुधन यादव है एवं वह पेशे से किसान थे