धार: बोर्ड परीक्षाओं का आगाज, 12वीं के पहले पेपर के बाद खिले विद्यार्थियों के चेहरे, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Dhar, Dhar | Feb 10, 2026 माध्यमिक शिक्षा मंडल की बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सुकून और मुस्कान नजर आई। धार में उत्कृष्ट विद्यालय सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर उनकी तैयारियों के अनुरूप ही रहा।