बखरी: बखरी में सीपीआई के सलौना शाखा की बैठक, 3 मई के धरना को सफल बनाने का आह्वान
बखरी प्रखंड के सलौन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक में 3 मई को बखरी अंचल कार्यालय में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में अंचल मंत्री शिव सहनी सुरेश सहनी सिकंदर खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।