बखरी: बखरी अनुमंडल मुख्यालय में वृद्धजन भरण-पोषण समस्या समाधान के लिए कैंप का आयोजन, एसडीओ ने 5 मामले निपटाए
बखरी अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को वृद्धजन भरण-पोषण समस्या समाधान के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने 5 मामले की सुनवाई कर उसका निपटारा किया। विदित हो कि हर महीने अनुमंडल मुख्यालय में वृद्धजनों के भरण पोषण की समस्या समाधान हेतु कैंप का आयोजन किया जाता है।