बखरी: बखरी में राष्ट्रीय जनता दल ने चलाया सदस्यता अभियान, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन
बखरी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर राजद के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। बुधवार को बखरी मुख्यालय में राजद नेता गुड्डू खलीफा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गुड्डू खलीफा ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का गर्म जोशी से स्वागत किया तथा बताया कि लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।