बखरी: बखरी पुलिस ने शराब मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बखरी पुलिस ने शराब मामले के एक नामजद को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया है। थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल को समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना के पतिया गांव निवासी कृष्ण कुमार को थाना कांड संख्या 153/25 के तहत गिरफ्तार किया गया है।