पिढोरा में घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर युवती का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पिढोरा क्षेत्र के गांव गढ़ी गौरलाल निवासी कुंवर बहादुर सिंह भदौरिया सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी तनीषा का शव घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।