बड़नगर: खेत तक रास्ता नहीं मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़े दो किसान परिवार, बोले- न्याय मिलने तक नहीं उतरेंगे
बड़नगर के ग्राम पिरझलार में खेत का रास्ता बंद होने से नाराज किसान राम सिंह पवार और बलराम सिंह तोमर अपनी माताओं के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसानों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रास्ता रोक रखा है और प्रशासन के आदेश के बाद भी अमला कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं बड़नगर तहसीलदार रूपाली जैन का कहना है कि मामला राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है और सोमवार को