पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अवैध खनन के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मामले के बाद से फरार चल रहा था। जांच के दौरान उसके खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस टीम ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।