धौलपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया 25 फरवरी को धौलपुर आएगी राहुल गांधी की न्याययात्रा
धौलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को गांधी पार्क में धरना विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि बैंक खातों को फ्रीज करना यह अचंभित करने वाला कदम है। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।