धौलपुर: शास्त्री नगर सेक्टर नंबर 3 में गैस की पाइप लाइन डालते समय तोड़ी पानी की पाइपलाइन, कॉलोनी के लोग हो रहे परेशान
धौलपुर। धौलपुर शहर के शास्त्री नगर सेक्टर नंबर 3 में विगत करीब 15-20 दिन पहले गैस की पाइप लाइन डालने वाली कंपनी ने पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई करते समय समय पानी की पाइपलाइन को तोड़ दिया। जिससे यहां रोजाना नल आते समय पानी सड़क पर फैलता है। जिससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि आम रास्ते में कीचड़ हो रहा है।