धौलपुर: तगावली गांव के पास स्थित एसटीपी प्लांट का नगर परिषद आयुक्त ने किया दौरा
शहर के विभिन्न इलाकों में हो रही जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर सोमवार को नगर परिषद आयुक्त किंगपाल सिंह राजौरिया के द्वारा एसटीपी का दौरा किया गया। इस दौरान एक और पंप सेट को चालू करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने स्थाई समस्या के समाधान करने के लिए एक टीम गठित की है। टीम तीन दिवस में अपनी रिपोर्ट नगर परिषद आयुक्त के समक्ष पेश करेगी।