धौलपुर: बारात में युवक के साथ की गई मजाक को लेकर भागना गांव में हुआ झगड़ा, एक पक्ष के चार घायल
धौलपुर जिले के भागना गांव से एक बारात बाड़ी के कछपुरा गांव में गई हुई थी। बारात में घायल पक्ष के एक युवक से गांव के युवक ने अश्लील मजाक कर दी।बारात जब रविवार लौटकर गांव पहुंची तो घायल पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर शिकायत करने गए हुए थे।इसी दौरान झगड़ा हो गया, झगड़े में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हुए है जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है