महोबा: श्रीनगर में दहेज उत्पीड़न का मामला, पीजीआई कर्मी पति समेत 6 पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज
Mahoba, Mahoba | May 9, 2026 दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। श्रीनगर की एक महिला ने पीजीआई कर्मी पति समेत छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट, अप्राकृतिक शोषण और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष फार्च्यूनर कार और 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। महिला थाना पुलिस ने पति, ससुर समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।