शाहपुरा: हाईवे लूट करने वाली अंतरराज्यीय मेवात गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार, 1.5 करोड़ के पीतल स्क्रैप लूटकांड का खुलासा
शाहपुरा। थाना पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट हाईवे पर हुई 1.5 करोड़ रुपए के पीतल स्क्रैप से भरे ट्रक की लूट का खुलासा कर अंतरराज्यीय मेवात गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने हरियाणा में भी इसी तरह की बड़ी लूट की वारदात करना स्वीकार किया है।