दतिया नगर: सोनागिर के मुख्य मंदिर में चोरी, सरक्षणी कमेटी के मंत्री ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए
सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में स्थित भगवान चंद्रप्रभु के मुख्य जैन मंदिर से अज्ञात चोरों ने चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर की दान पेटी भी तोड़कर उसमें रखी नगदी पार कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है और ठीक सामने पुलिस चौकी मौजूद है।इसके बावजूद चोरी की वारदात हो गई।जैन समाज ने पुलिस पर लापरवाही क़े आरोप लगाए.