शाहबाद: सहरिया अंचल में बिना लेबल खाद्य सामग्री की बिक्री, स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप
Shahbad, Baran | Aug 7, 2026 शाहाबाद के सहरिया आदिवासी क्षेत्र समरानियां में बिना उत्पादन तिथि, एक्सपायरी डेट और एफएसएसएआई नंबर वाली खाद्य सामग्री धड़ल्ले से बिकने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किराना दुकानों व हाट-बाजारों में अमानक खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।