मढ़ौरा: सिहोरियां नदी किनारे गड्ढे में मिले शव की फोरेंसिक टीम ने की जांच
Marhaura, Saran | Apr 11, 2026 थानाक्षेत्र के सिहोरियां नदी किनारे गड्डे में बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव व उसके आसपास की जांच फोरेंसिक टीम ने किया और जरुरी सैंपल एकत्र किये । शनिवार की सुबह नौ बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्र किया जबकि शव के कपड़े आदि की जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा। पुलिस मृतक के पहचान में लगी है और अग्रतर कार्रवाई कर रही है।