अटेर: राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में मेहगांव में कांग्रेस का धरना-उपवास, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Ater, Bhind | Jun 10, 2026 भिंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर भिंड जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मेहगांव मे बुधवार सुबह 11 बजे एक दिवसीय उपवास एवं धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विरोध किया