मांडर: संत अन्ना इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा, पक्षपात का आरोप
Mandar, Ranchi | Jun 23, 2026 मंगलवार दोपहर 1 बजे संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज, मांडर के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि कुछ विद्यार्थियों की ही किताबों की जांच कर उन्हें कक्षा से बाहर कर दिया गया, जबकि अन्य पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें भीषण गर्मी में करीब दो घंटे तक कॉलेज गेट के बाहर खड़ा रखा गया...