रामपुर: ग्रीस, वेनजुएला और नीदरलैंड्स के राजनयिकों ने रामपुर दौरे पर गांधी समाधी पर पूर्व मंत्री संग पुष्पांजलि अर्पित की
Rampur, Rampur | May 11, 2025 ग्रीस वेनजुएला और नीदारलैंड्स के राजनयिकों ने रविवार की दोपहर तीन बजे रामपुर दौरे के दौरान गांधी समाधी पर यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे नवाब काज़िम आली खान उर्फ नावेद मियां संग पुष्पांजलि अर्पित कर शाहबाद में जाकर नवाबी शासन की प्रतीक कोठी भी देखी।नवाबी कोठी को लेकर उन्होंने कहा बड़े ही गर्व की बात है यहां इतना सब कुछ रामपुर के लोगों के लिए नवाबों ने किया।