सैदपुर: प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद विवाहिता की लाश फंदे पर मिली, चिता पर जलाने से पहले पुलिस ने उतरवाई लाश
नंदगंज थानाक्षेत्र के धरवां गांव में बीती देर रात किसी समय 22 वर्षीय विवाहिता की अपने ही घर में दुपट्टे के सहारे बने फंदे पर लाश मिली। जिसके बाद गुरुवार की भोर में मायके व ससुराल पक्ष के लोग बिना पुलिस को सूचना दिए आपसी सहमति से अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन मृतका के चाचा की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।