सासनी: अलीगढ़ रोड पर GRTS फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
Sasni, Hathras | Apr 16, 2026 जनपद हाथरस मे औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्थाओं, उत्पादों की गुणवत्ता एवं कार्यरत कर्मचारियों की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित GRTS फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कंपनी मे संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।