कोरांव: बसहरा में टेंट में बल्ब लगाते समय मजदूर करंट की चपेट में आकर हुआ निधन, परिजनों ने किया दाह संस्कार
कोरांव थाना क्षेत्र के बसहरा गांव में सोमवार रात एक युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। युवक टेंट लगाने का काम कर रहा था। परिजनों ने मंगलवार दोपहर में बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसका दाह संस्कार कर दिया।मृतक की पहचान सीकी मजरा लड़ाई का पूरा थाना कोरांव निवासी करुणेश्वर कुशवाहा (23) पुत्र सुरेश कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे हुई।