सदर: सआदतगंज में तीन तलाक, मारपीट और आगजनी का आरोप, पति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Sadar, Lucknow | Apr 28, 2026 लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में तीन तलाक, मारपीट और आगजनी का मामला सामने आया है। वजीरबाग अखाड़ा निवासी सबा ने पति शादाब पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार रविवार शाम शादाब मायके पहुंचा और उनके साथ परिवार वालों से मारपीट की। विरोध करने पर वह सबा को साथ ले जाने की जिद करने लगा।