रामपुर: ग्राम बरा मिलक में दो बाइक की टक्कर में एक युवक हुआ घायल, उपचार जारी
Rampur, Rampur | Jul 29, 2024 थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के ग्राम लालू नगला निवासी 18 वर्षिय अनिल मोटरसाइकिल पर अपनी बहन के घर जा रहा था। ग्राम बरा मिलक में दो मोटरसाइकिलो की टक्कर में अनिल घायल हो गया। घायल को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।