बूंदी। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना गेण्डोली जिला बून्दी के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए 119 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी चन्द्रप्रकाश को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।