फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पर एसपी सिटी ने संभ्रात व्यक्तियों, पार्षदों, अधिवक्ता, अन्य जन को लागू तीन नए कानूनों की दी जानकारी
थाना उत्तर पर एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर के संभ्रात व्यक्तियों, पार्षदों, अधिवक्ता, शिक्षक, प्रोफेसर, डाक्टर, उद्यमियों की मौजूदगी में लागू होने वाले तीन नए कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इसके प्रचार प्रसार पर जोर दिया। इस दौरान सीओ सिटी हिमांशु गौरव के साथ थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह की भी मौजूदगी रही।