कुम्भराज: ग्राम कुसुमपुरा नेशकला भुकनी में भील भिलाला समाज की महापंचायत, शादी के खर्च की सीमा तय, 10 नियम लागू
Kumbhraj, Guna | Apr 9, 2026 कुंभराज तहसील के ग्राम कुसुमपुरा नेशकला भुकनी में भील भिलाला आदिवासी समाज की महापंचायत हुई। 9 अप्रैल को समाज के नारायण सिंह भील ने बताया, शादी में डीजे कंजरी पर प्रतिबंध, चांदी चढ़ाने की सीमा तय की, गांव गांव में निगरानी समिति बनाई, मृत्यु भोज में नए नियम लागू किए गए। अनावश्यक खर्च को रोकने और समाज सुधार को लेकर 10 नए नियम सहमति से बना कर लागू किए गए हैं।