बिस्टान में रविवार को 16 वर्षीय छात्रा आयुषी गजराज पटेल की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में तनाव है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को बिस्टान थाने का घेराव किया। इस मामले में कथित डॉक्टर पीसी गुप्ता के क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है।