चंदौसी: बदायूं रोड व्लाक के सामने सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर घायल
चंदौसी में बदायूं रोड पर रविवार शाम 4:00 बजे करीब बाइक और ठेले की टक्कर में करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। हादसा बनियाखेड़ा ब्लॉक के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, चंदौसी निवासी रईस अहमद कुंदरकी से दवाई लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे उनकी बाइक ठेले से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।