जमुई: बलियाडीह में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प मामले में चर्चित खुशबू पांडेय गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Jamui, Jamui | Feb 18, 2025 मलयपुर निवासी खुशबू पांडेय आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस ही गई। पुलिस ने छापेमारी कर सोमवार की रात करीब 9:00 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया है। खुशबू पांडेय पर बलियाडीह गांव में दो समुदाइयों के बीच हुए हिंसक झड़प के दौरान भड़काऊ भाषण देने और आपत्तिजनक नारेबाजी करने के साथ बिना पुलिस को सूचना दिए भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है।