मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मदर्स डे पर अनाथ भालू शावक को मिला नया आशियाना, प्रबंधन ने निभाया 'माँ' का फर्ज
Manpur, Umaria | May 11, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मदर्स डे के अवसर पर संवेदनशीलता और वन्य संरक्षण की एक मिसाल पेश की।मातृविहीन मादा भालू शावक को सुरक्षित उपचार और बेहतर देखरेख के लिए वन विहार रेस्क्यू सेंटर भोपाल भेजा गया।बताया जाता है कि बीते 20 अप्रैल को मानपुर बफर परिक्षेत्र के नेउसी बीट के कक्ष क्र.PF-368 मे वनकर्मियो को लगभग 5-6 माह की एक मादा भालू शावक घायल मिली थी।