हाटा: सुकरौली में अनियंत्रित कार लेन पार कर ट्रक से टकराई एक गंभीर अस्पताल में इलाज जारी
नगर पंचायत सुकरौली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुशीनगर से गोरखपुर की तरफ जा रही वैन अनियंत्रित होकर विपरीत लेन मे पहुँच कर एक ट्रक से टकरा गयी। कार मे बैठे तीन महिलाएं सहित पांच सवार घायल हो गए। जिसमे एक की हालत गंभीर है। कुशीनगर मंदिर से लौट कर आ रही कार सवार नगर पंचायत सुकरौली के NH28 पर कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर पार करते हुए ट्रक में टकराई गई।