रॉबर्ट्सगंज: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 13 नमूनों को जब्त किया, जांच के लिए भेजा
सोनभद्र में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं,इनमें सब्जी मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, टमाटर कैचअप, पनीर, फुल क्रीम दूध,घी,शामिल थे।