अजयगढ़: मोटर के कंडेनसर से लगा करंट 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
अजयगढ़ थाना अंतर्गत बरकोला पंचायत के केवट पुरवा का मामला
Ajaigarh, Panna | Jun 23, 2024 खेत के बगल में नाला से पानी लाने के लिए मोटर पंप लगाया गया था जिसमें आज सुबह अखिलेश केवट पिता बृज गोपाल केवट उम्र लगभग 12 वर्ष निवासी ग्राम केवट पुरवा कंडेनसर लगा रहा था, तभी अचानक उसे जोरदार करंट लग गया बालक को करंट लगा देखकर परिवार के सदस्यों ने तत्काल उसे अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया ।