जांजगीर: दर्रीपारा से 45 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा जिले की नैला चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार सूर्यवंशी के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 3,600 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।