Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
No video available

पुकार है, हुंकार है, इंक़लाब का आग़ाज़ है, हर कदम के साथ जुड़ रही, लाखों दिलों की आवाज़ है। #BharatJodoYatra

1.8k views | Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Oct 21, 2022

MORE NEWS

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रसूलिया क्षेत्र की खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण

बिना लाइसेंस संचालन एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर डेयरी संचालक को नोटिस, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे गए

 खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को रसूलिया क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार द्वारा विभिन्न खाद्य दुकानों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान रसूलिया स्थित श्री कृष्णा डेयरी बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित होती पाई गई। साथ ही प्रतिष्ठान में वैधता अवधि समाप्त होने के बाद भी खाद्य पदार्थों का विक्रय हेतु संग्रहण पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त निधि डिपार्टमेंटल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मिल्क पाउडर, फूटाने तथा मसालों के नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निगरानी की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रसूलिया क्षेत्र की खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण बिना लाइसेंस संचालन एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर डेयरी संचालक को नोटिस, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे गए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को रसूलिया क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार द्वारा विभिन्न खाद्य दुकानों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान रसूलिया स्थित श्री कृष्णा डेयरी बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित होती पाई गई। साथ ही प्रतिष्ठान में वैधता अवधि समाप्त होने के बाद भी खाद्य पदार्थों का विक्रय हेतु संग्रहण पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त निधि डिपार्टमेंटल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मिल्क पाउडर, फूटाने तथा मसालों के नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निगरानी की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

बाल श्रम उन्मूलन के लिए चला विशेष जन-जागरूकता अभियान

श्रम विभाग के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स ने किया निरीक्षण, बाल श्रम कानूनों की दी जानकारी

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में 1 जून से 30 जून तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नर्मदापुरम शहर में बाल श्रम की पहचान, रोकथाम एवं विमुक्ति के उद्देश्य से संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन श्रम विभाग के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम निषेध संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के समय स्पष्ट किया गया कि 14 वर्ष तक की आयु के किसी भी बालक को किसी भी प्रकार के व्यवसाय, उद्योग या कार्य में नियोजित करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही बताया गया कि 14 से 18 वर्ष तक के किशोरों को खतरनाक श्रेणी के कार्यों, जैसे खनन, ज्वलनशील पदार्थों, विस्फोटकों तथा अन्य परिसंकटमय प्रक्रियाओं से जुड़े उद्योगों में नियोजित करना कानूनन अपराध है।

श्रम निरीक्षक श्रीमती ज्योति पी.ए. ने बताया कि बालकों का किसी भी संस्थान में नियोजन तथा किशोर श्रमिकों को खतरनाक उद्योगों में कार्य पर लगाना संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में दोषी नियोजक के विरुद्ध न्यूनतम छह माह से अधिकतम दो वर्ष तक के कारावास अथवा 20 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक के जुर्माने या दोनों प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।

अभियान के दौरान सतरस्ता, बस स्टैंड एवं विभिन्न बाजार क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम निषेध संबंधी जागरूकता स्टीकर लगाए गए तथा संबंधित अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें तथा कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Labour, Madhya Pradesh

बाल श्रम उन्मूलन के लिए चला विशेष जन-जागरूकता अभियान श्रम विभाग के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स ने किया निरीक्षण, बाल श्रम कानूनों की दी जानकारी राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में 1 जून से 30 जून तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नर्मदापुरम शहर में बाल श्रम की पहचान, रोकथाम एवं विमुक्ति के उद्देश्य से संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन श्रम विभाग के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम निषेध संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के समय स्पष्ट किया गया कि 14 वर्ष तक की आयु के किसी भी बालक को किसी भी प्रकार के व्यवसाय, उद्योग या कार्य में नियोजित करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही बताया गया कि 14 से 18 वर्ष तक के किशोरों को खतरनाक श्रेणी के कार्यों, जैसे खनन, ज्वलनशील पदार्थों, विस्फोटकों तथा अन्य परिसंकटमय प्रक्रियाओं से जुड़े उद्योगों में नियोजित करना कानूनन अपराध है। श्रम निरीक्षक श्रीमती ज्योति पी.ए. ने बताया कि बालकों का किसी भी संस्थान में नियोजन तथा किशोर श्रमिकों को खतरनाक उद्योगों में कार्य पर लगाना संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में दोषी नियोजक के विरुद्ध न्यूनतम छह माह से अधिकतम दो वर्ष तक के कारावास अथवा 20 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक के जुर्माने या दोनों प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। अभियान के दौरान सतरस्ता, बस स्टैंड एवं विभिन्न बाजार क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम निषेध संबंधी जागरूकता स्टीकर लगाए गए तथा संबंधित अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें तथा कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Labour, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

खंड स्तरीय जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, एक सप्ताह में निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में कैंसर पीड़ित युवक को मिली त्वरित राहत, मौके पर बना बीपीएल कार्ड

 अनुभाग पिपरिया अंतर्गत मंगलवार को आयोजित खंड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तहसील पिपरिया में आयोजित जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री आकिप खान ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बनखेड़ी में आयोजित खंड स्तरीय जनसुनवाई में तहसीलदार बनखेड़ी द्वारा आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं तथा समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में तहसील पिपरिया में कुल 19 तथा बनखेड़ी में 7 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई के आवेदन पर हुई त्वरित कार्यवाही

जनसुनवाई के दौरान पिपरिया निवासी 32 वर्षीय श्री सुमित मेहरा ने गले के कैंसर के उपचार हेतु सहायता की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक ने बताया कि भोपाल स्थित जेके हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार कराने के लिए उनका नाम पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होने के कारण अस्पताल द्वारा उपचार प्रारंभ नहीं किया जा रहा है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम श्री आकिप खान ने मौके पर उपस्थित खंड चिकित्सा अधिकारी के माध्‍यम से तत्काल राहत प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। हल्का पटवारी को त्वरित कार्रवाई कर आवेदक का नाम बीपीएल श्रेणी में जोड़ने संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पटवारी की रिपोर्ट प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तत्काल स्वीकृति आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही नगर पालिका के माध्यम से बीपीएल प्रमाण-पत्र जारी करवाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। सहायक आपूर्ति अधिकारी को जिला कार्यालय एवं एनआईसी से समन्वय स्थापित कर पात्रता पर्ची तत्काल जारी कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आवेदक को आयुष्मान योजना के तहत उपचार का लाभ शीघ्र मिल सके। जनसुनवाई के दौरान ही श्री सुमित मेहरा के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए आवश्यक समस्त प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कराई गई। जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

खंड स्तरीय जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, एक सप्ताह में निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में कैंसर पीड़ित युवक को मिली त्वरित राहत, मौके पर बना बीपीएल कार्ड अनुभाग पिपरिया अंतर्गत मंगलवार को आयोजित खंड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तहसील पिपरिया में आयोजित जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री आकिप खान ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बनखेड़ी में आयोजित खंड स्तरीय जनसुनवाई में तहसीलदार बनखेड़ी द्वारा आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं तथा समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में तहसील पिपरिया में कुल 19 तथा बनखेड़ी में 7 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के आवेदन पर हुई त्वरित कार्यवाही जनसुनवाई के दौरान पिपरिया निवासी 32 वर्षीय श्री सुमित मेहरा ने गले के कैंसर के उपचार हेतु सहायता की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक ने बताया कि भोपाल स्थित जेके हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार कराने के लिए उनका नाम पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होने के कारण अस्पताल द्वारा उपचार प्रारंभ नहीं किया जा रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम श्री आकिप खान ने मौके पर उपस्थित खंड चिकित्सा अधिकारी के माध्‍यम से तत्काल राहत प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। हल्का पटवारी को त्वरित कार्रवाई कर आवेदक का नाम बीपीएल श्रेणी में जोड़ने संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पटवारी की रिपोर्ट प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तत्काल स्वीकृति आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही नगर पालिका के माध्यम से बीपीएल प्रमाण-पत्र जारी करवाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। सहायक आपूर्ति अधिकारी को जिला कार्यालय एवं एनआईसी से समन्वय स्थापित कर पात्रता पर्ची तत्काल जारी कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आवेदक को आयुष्मान योजना के तहत उपचार का लाभ शीघ्र मिल सके। जनसुनवाई के दौरान ही श्री सुमित मेहरा के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए आवश्यक समस्त प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कराई गई। जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

💠नवांकुर अभियान के तहत ग्राम उमरिया आश्रम में 1100 पौधों के रोपण का लिया गया संकल्प

💠एसडीएम विजय राय की उपस्थिति में बच्चियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित "नवांकुर अभियान" के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में "श्री कल्याण शक्तिपीठ" के सहयोग से अनुभाग सिवनी मालवा की तहसील शिवपुर अंतर्गत ग्राम उमरिया स्थित आश्रम परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आश्रम परिसर में कुल 1100 पौधों के रोपण का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के प्रतिनिधि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा श्री विजय राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम के पूर्व आश्रम परिसर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसडीएम श्री विजय राय ने बालिकाओं के कलशों में पौधे रखकर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और वृक्षारोपण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

कलश यात्रा के पश्चात आश्रम के मुख्य प्रांगण में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री विजय राय, नायब तहसीलदार श्री शंकर सिंह रघुवंशी, हल्का पटवारी, आश्रम के महंत एवं सेवादारों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण पहल है। "नवांकुर अभियान" के तहत जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित क्षेत्र में वृद्धि और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

💠नवांकुर अभियान के तहत ग्राम उमरिया आश्रम में 1100 पौधों के रोपण का लिया गया संकल्प 💠एसडीएम विजय राय की उपस्थिति में बच्चियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित "नवांकुर अभियान" के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में "श्री कल्याण शक्तिपीठ" के सहयोग से अनुभाग सिवनी मालवा की तहसील शिवपुर अंतर्गत ग्राम उमरिया स्थित आश्रम परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आश्रम परिसर में कुल 1100 पौधों के रोपण का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के प्रतिनिधि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा श्री विजय राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम के पूर्व आश्रम परिसर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसडीएम श्री विजय राय ने बालिकाओं के कलशों में पौधे रखकर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और वृक्षारोपण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कलश यात्रा के पश्चात आश्रम के मुख्य प्रांगण में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री विजय राय, नायब तहसीलदार श्री शंकर सिंह रघुवंशी, हल्का पटवारी, आश्रम के महंत एवं सेवादारों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण पहल है। "नवांकुर अभियान" के तहत जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित क्षेत्र में वृद्धि और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

विकासखंड स्तरीय मैत्री गौ सेवक सम्मेलन आयोजित

गौवंश संरक्षण, पशु स्वास्थ्य एवं पशुधन विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

 पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गौवंश संरक्षण, पशु स्वास्थ्य संवर्धन एवं पशुधन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय मैत्री गौ सेवक सम्मेलन का आयोजन नगर परिषद हॉल में किया गया। सम्मेलन में विभागीय अधिकारियों, पशु चिकित्सकों तथा क्षेत्र के मैत्री एवं गौ सेवकों ने सहभागिता की। सम्मेलन में क्रियाशील एवं अक्रियाशील मैत्रियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। इस दौरान गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण एवं नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पशुधन विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए मैत्री एवं गौ सेवकों को इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मैत्री एवं गौ सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सम्मेलन के समापन अवसर पर मैत्री गौ सेवकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा क्षेत्र में किए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने, पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने तथा गौ संरक्षण के प्रति जन जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपसंचालक डॉ. शैलेंद्र नेमा, जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका देशमुख, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ वाडिवा सहित समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं लगभग 30 मैत्री एवं गौ सेवक उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh

विकासखंड स्तरीय मैत्री गौ सेवक सम्मेलन आयोजित गौवंश संरक्षण, पशु स्वास्थ्य एवं पशुधन विकास योजनाओं पर हुआ मंथन पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गौवंश संरक्षण, पशु स्वास्थ्य संवर्धन एवं पशुधन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय मैत्री गौ सेवक सम्मेलन का आयोजन नगर परिषद हॉल में किया गया। सम्मेलन में विभागीय अधिकारियों, पशु चिकित्सकों तथा क्षेत्र के मैत्री एवं गौ सेवकों ने सहभागिता की। सम्मेलन में क्रियाशील एवं अक्रियाशील मैत्रियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। इस दौरान गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण एवं नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पशुधन विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए मैत्री एवं गौ सेवकों को इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मैत्री एवं गौ सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मेलन के समापन अवसर पर मैत्री गौ सेवकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा क्षेत्र में किए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने, पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने तथा गौ संरक्षण के प्रति जन जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपसंचालक डॉ. शैलेंद्र नेमा, जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका देशमुख, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ वाडिवा सहित समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं लगभग 30 मैत्री एवं गौ सेवक उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026