लहरपुर: लहरपुर नगर क्षेत्र में खड़ी कार में लगी अचानक आग, कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
लहरपुर नगर के मोहल्ला जोशी टोला में एक घर के बाहर खड़ी कार में आचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू धू कर जलने लगी, आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया काफी संख्या में मोहल्ले के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।