बक्सर: 2 दिनों में शहर से 3 बाइक चोरी, टाउन थाना में दर्ज हुए मामले
Buxar, Buxar | Jun 4, 2026 बक्सर शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महज दो दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों से 3 बाइक चोरी होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तीनों मामलों में पीड़ितों द्वारा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। पहली घटना शहर के सती घाट इलाके की है।