ओबरा: चोपन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, कार, नकद और मोबाइल फोन बरामद
Obra, Sonbhadra | May 15, 2026 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।शुक्रवार की भोर लगभग 03:15 बजे करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही एक डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार को रोककर चेक किया गया।