मुलताई: हरतालिका तीज पर गौर लाने मुलताई ताप्ती तट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, राम मंदिर के सामने नगर पालिका ने बनाया नो व्हीकल जोन
Multai, Betul | Sep 6, 2024 हरतालिका तीज पर गौर लाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाए ताप्ती तट पर पहुंची, जहा विधि विधान से पूजन अर्चन किया और भगवान शिव की स्थापना के लिए गौर (रेत) प्राप्त की। जिसका कल गणेश चतुर्थी पर ज्वारे के साथ जल में विसर्जन किया जाएगा। हरतालिका तीज पर सुबह से ही हजारों की संख्या में महिलाएं ज्वारा लेकर ताप्ती तट पहुंची। मां ताप्ती एवं भगवान शिव की पूजा अर्चना की।