मुलताई: मुलताई में 1 नाले को जेसीबी मशीन से कर रहे थे बंद, नपा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद राजस्व विभाग ने रुकवाया कार्य।
Multai, Betul | Sep 5, 2024 मुलताई के रेल्वे स्टेशन रोड स्थित मंदिर ट्रस्ट की भूमि से लग कर छोटे तालाब की ओर बहने वाले प्राकृतिक नाले को बिना अनुमति जेसीबी मशीन से बुझाया जा रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची नपा अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर और सभापति अजय यादव, सुरेश पौनिकर के हस्तक्षेप के बाद राजस्व विभाग ने चल रहे कार्य को रूकवाया। मामले की जानकारी जिला कलेक्टर को दी जिसके बाद कार्यवाही हुई।