मुलताई: डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर आज केंद्रीय विद्यालय मुलताई में मनाया गया शिक्षक दिवस।
Multai, Betul | Sep 5, 2024 केंद्रीय विद्यालय मुलताई में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य कालिका प्रसाद के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कक्षा 9 कि छात्रा उर्वशी पवार द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।