मुलताई: मुलताई में पीओपी की प्रतिमाओं पर लगा प्रतिबंध, बेचने वालो पर होगी कार्यवाही, नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा अनाउंसमेंट।
Multai, Betul | Sep 6, 2024 मुलताई के कुछ मूर्तिकारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर पीओपी की मूर्ति निर्माण और विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की थी। मूर्तिकार कमलेश प्रजापति, धनराज प्रजापति, उमेश प्रजापति, पंकज प्रजापति सहित अन्य लोगों ने बताया है कि मुलताई में कुछ मुर्तिकारों द्वारा पीओपी की मूर्तियाँ बनाई जाती है तथा कुछ लोग अन्य स्थानों से लाकर विक्रय करते है।